अपडेट: उपचुनाव में आधा दर्जन सदस्यों व एक बीडीसी निर्विरोध तय

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद ग्राम पंचायत के उप चुनाव में नामांकन को देखकर यह साफ हो गया है| कि आधा दर्जन ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी सदस्य के निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय हो गया है|
सोमवार को हुए नामांकन में कई सदस्य भी निर्विरोध होना तय हो गया है विकासखंड कमालगंज के ग्राम सिंगीरामपुर के प्रधान जगदीश नंद उर्फ बाबा की मौत लगभग 5 महीने पहले हो गई थी यहां के उपचुनाव के लिए उनकी पत्नी स्नेह प्रभा,पुत्रवधू प्रियंका पत्नी आशुतोष, प्रीति तिवारी पत्नी अवध किशोर तिवारी,गुंजन तिवारी पुत्र अवध किशोर तिवारी,वीरेंद्र पुत्र मंजेश,शिवम पुत्र वीरेंद्र ने अपना नामांकन प्रधान पद के लिए कराया है|
वही विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम कन्नूयाकूब ने प्रधान रामचंद्र कि बीते 8 जनवरी 2018 को मौत हो गई थी| यहां भी उपचुनाव के लिए ओमेंद्र पुत्र मातादीन,आशा देवी पत्नी कलेक्टर सिंह,बादाम सिंह,बलराम पूर्व प्रधान रामचन्द्र की पत्नी अमृता ने अपना नामांकन प्रधान के लिये किया है| विकास खंड कार्यालय में दाखिल किया है|ग्राम पंचायत बाकरपुर में प्रधान गिरंद की मौत बीते 23 जनवरी को हो गई थी| यहां से रामलडैती पत्नी गिरीश चंद्र,पूर्व प्रधान गिरंद की पत्नी रजनी ने अपना नामांकन प्रधान पद के लिये किया|
ग्राम सभा सिठौली में सदस्य पद के लिए वार्ड 10 में गजराज सिंह पुत्र भोपाल सिंह, ग्राम खिमसेपुर के वार्ड 10 के लिए राम जानकी पत्नी रामनिवास,हुसैनपुर दरिया ने ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो नामांकन हुये| क्षेत्र पंचायत के लिये ग्राम देवसनी में एक नामांकन हुआ| वही कायमगंज के नरैनामऊ में बीडीसी सदस्य पद के लिये दो नामांकन हुये| वही शमासाबाद के ग्राम मुरैठी में प्रधान पद के लिये कल 7 नामांकन किये गये| विकास खंड नवाबगंज के बिजौरी में प्रधान पद के लिये चार नामांकन हुये है|
राजेपुर विकास खंड कार्यालय में सीढे चकरपुर में के ग्राम पंचायत सदस्य, डबरी वार्ड 4 में एक नामांकन, बरुआ वार्ड चार में एक आवेदन किया गया है|
कुल मिलाकर विभिन्य विकास खंडो में पांच प्रधान के पदों के लिये कुल 25 नामांकन हुये| बीडीसी के दो पदों के लिये तीन नामांकन किये गये|जिसमे से एक देवसनी में बीडीसी निर्विरोध तय हो गया है| वही कुल आधा दर्जन सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है|