बूथ-बूथ जाकर वोट बनाएं भाजयुमों कार्यकर्ता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा मिलेनियम वोटर अभियान के चलते एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया| जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ-बूथ जाकर वोट बनवाने के निर्देश दिए गए|
शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत भवन में आयोजित मिलेनियम अभियान की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने का काम किया| उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी पुन: आने वाली है| लेकिन इसकी तैयारी के लिए युवाओं को अभी से कमर कसनी होगी| उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा जब अधिक से अधिक मतदाता मतदान करेगा| इसके लिए उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बूथ-बूथ जाकर वोट बनवाने के निर्देश दिये|
उन्होंने मिलेनियम अभियान के जिला प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता वर्ष 2000 में प्रत्येक युवा का वोट अवश्य आएं| जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी देश के पीएम बने| इस दौरान जिला संयोजक गोपाल राठौर, मंडल संयोजक शुभम दुबे,गुंजन अग्निहोत्री,संजीव शर्मा,मनोज कुमार आदि ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर व साल भेंट कर स्वागत किया| शिवम् दुबे ने बंदेमातरम गाया| इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत,विधायक सुशील शाक्य,कृष्ण गुप्ता,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत महाजन,देवेंद्र दुबे,राजन सिंह,डॉक्टर धर्मेंद्र राजपूत,गौरव चौहान,आदित्य वाथम आदि रहे