भाई ने ही किया था अंश से कुकर्म,गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन दिल दहला देने वाली घटना हुई थी| जिसमे मासूम 6 वर्षीय अंश के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी| पुलिस ने उसका खुलासा करने का दावा किया है| घटना में पुलिस ने मृतक के ताऊ के नाबालिक पुत्र को गिरफ्तार किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कनकौली निवासी 6 वर्षीय अंश पुत्र अजेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था| पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी| तभी पुलिस को उसके ताऊ के पुत्र पर शक हुआ| पुलिस ने बीते दिन उसे उठा लिया था| देर रात पुलिस ने आरोपी 1 बजे सीएचसी पर मेडिकल कराया| पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ही पहले उसका दुष्कर्म किया और बाद में उसका मुंह-नाक बंद करके हत्या कर दी|
आरोपी व मृतक घर के इकलौते चिराग
अंश अपने घर का इकलौता चिराग था| उसकी मौत के बाद परिवार का चिराग बुझ गया| वही अमृत अंश के ताऊ का आरोपी पुत्र भी अपने घर का अकेला चिराग है| लेकिन हत्या और कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| जिससे दोनों परिवारों का भविष्य अधकार में हो गया है|
मृतक के परिजन खुलासे से सहमत नही
मृतक के परिजन पुलिस के खुलासे से सहमत नही है| उनका कहना है कि दो अन्य को भी पुलिस ने पकड़ा था वही आरोपी हो सकते है| लेकिन पुलिस अपनी बात कह रही है| परिजनों का कहना है कि जिसको पुलिस आरोपी बना रही है वह तो शाम 6 बजे तक अंश के पिता के साथ रहा और बाद में उसकी तलाश भी कराता रहा|