ब्रेकिंग:रिटायर्ड लिपिक की जेब काट ढाई लाख उड़ाये

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बेटी के विवाह के लिये नकदी जेब में रखकर जा रहे वृद्ध की ई-रिक्शा में जेब काट दी गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी राजसिंह गंगवार गन्ना विभाग के लिपिक के पद से सेवानिवृत हुये थे| राजसिंह ने बताया कि सुबह ओरियंटल बैंक से बेटी की शादी के लिये 1 लाख रूपये निकाले थे| वही डेढ़ लाख घर से लेकर चले गये है| आवास विकास से ई-रिक्सा से कायमगंज जाने के लिये निकले| रोडबेज बस अड्डे पर ई-रिक्सा से नीचे उतर कर जब वह कायमगंज जाने वाली रोडबेज बस परसबार हुये तो उनका ध्यान जेब पर गया|

राजसिंह ने देखा तो उनकी जेब कटी हुई थी| उसमे से ढाई लाख रूपये गायब थे| घटना की सूचना पर दरोगा हरेन्द्र सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| जाँच पड़ताल करने के बाद वह राजसिंह को लेकर कोतवाली आ गये| राजसिंह ने पुलिस तहरीर दी|