सत्ता में काम लेकर चले गये बहुरूपियों की पहचान जरूरी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिस समय विधान सभा चुनाव में आचार सहिता लगी थी उस समय भी पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह का इसी गेस्ट हॉउस में कार्यक्रम चल रहा था और आचार संहिता का बिगुल बज गया था| सरकार बदल गयी| सूबे में योगी सरकार आ गयी| तब से पुन: उसी मंच पर रविवार को पुन: कार्यक्रम का आयोजन नरेन्द्र सिंह व उनके पुत्र सचिन सिंह यादव ने किया| उसी मंच से ईबीएम को लेकर एक बड़े आन्दोलन को करने की घोषणा भी की गयी| वही पार्टी में आकार चले गये बहुरूपियों की भी तलाश करने की सलाह दी गयी|पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव व कार्यक्रम के संयोजक सपा के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव ने कादरी गेट के एक गेस्ट हॉउस में नववर्ष मिलन का एक समारोह का आयोजन किया| जिसमे रंगारंग कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुती की गयी| मथुरा व वृंदावन के कलाकारों ने अपने नृत्य से पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया| सचिन सिंह यादव ने कई नवनिर्वाचित सभासदो व पार्टी के वरिष्ठ नेताओ को शाल उठाकर सम्मानित किया| इसके साथ ही साथ सचिन सिंह यादव ने कहा कि उनके परिवार की परम्परा रही है कि सबके साथ मिलकर चले| उन्होंने अपना गुस्सा ईवीएम पर निकाला| कहा कि प्रदेश में जो हालत है सपा की सरकार गयी है उसकी जिम्मेदार ईवीएम मशीन है| ईवीएम के खिलाफ एक मुहीम छेड़ने की आवश्यकता है| जिसके लिये जल्द ही रणनीति बनायी जायेगी|
पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भी ईवीएम की बात का समर्थन किया | पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सत्ता के दौरान लोग काम लेकर निकल लिये| उन्होंने कहा कि उन बहुरूपियों की पहचान की जायेगी| जो लोग सरकार के दौरान हर काम में आगे रहते थे वह लोग कहा है| उन्होंने कहा कि उन लोगो से सावधान रहने की जरूरत है|पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बिना ईबीएम के चुनाव करा लिया जाये तो चारो विधायक जीतेंगे| आलू किसान की खराब दशा पर भी वर्तमान सरकार को जिम्मेदार बताया|

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर, पूर्व विधायक इजहार आलम, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव नदौरा वाले, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, जितेन्द्र सिंह यादव(सिरोली वाले), देवरामपुर प्रधान राजन यादव, सन्नू गंगवार, चेयरमैंन हरीश कुमार, यशवीर आर्य, संजय यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, द्रगपाल यादव बॉबी,जीतू यादव, विवेक यादव,यशवीर आर्य आदि रहे| संचालन पूर्व महासचिव समीर यादव ने किया|