बाबा वीरेन्द्र देव के आश्रम में युवतियों का होता ब्रेनवॉस

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के कंपिल आश्रम को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति ने अबैध व गैरक़ानूनी करार दिया है| साथ ही साथ यह भी साफ़ शब्दों में लिखा है कि बाबा के आश्रम में युवतियों की गरीबी का फायदा उठाकर उनका ब्रेनवॉस किया जाता है| समिति ने अपनी आठ बिंदुओं की जाँच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है| साथ ही सीएम को भी रिपोर्ट भेजी गयी है|

न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीब गंगवार ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को वीरेन्द्र देव के कंपिल आश्रम की जाँच रिपोर्ट भेज दी| जिसमे कहा है कि अध्यात्मिक विश्व विधालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा है| विश्व विधालय नाम होने के बाद भो आश्रम में लोगो को वैज्ञानिक व भौतिक ज्ञान नही दिया जाता| आश्रम में दो-चार पोस्टर लगाकर युवक व युवतियों का ब्रेनवॉस किया जाता है| आश्रम की लडकियों में जादातर 19 से 35 साल के बीच की है| सिमिति अध्यक्ष ने कहा है कि आश्रम तनहापूर्ण व कारागार की तरह है| जिसमे रौशनी तक नही आती|

पीठ के अध्यक्ष संजीब गंगवार ने डीएसओ को भो नोटिस जारी कर कहा है कि आश्रम में जो गैस सिलेंडर मिले उनका कोई लेखा-जोखा नही दिखाया गया| वही थानाध्यक्ष को भी न्याय पीठ ने नोटिस देकर संवासनियों का उम्र प्रमाण उपलब्ध कराने को कहा है|