हर साल 10 रूपये बढ़ेगी जरदोजी कारीगरों की नफरी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जरदोजी व्यापर मंडल की बैठक में कारीगरों को नये साल का तोहफा दिया गया| उनकी नफरी में 10 रूपये का इजाफा किया गया है| इसके साथ ही साथ यह भी तय हुआ की प्रतिवर्ष अक्टूवर में 10 रूपये नफरी बढ़ेगी|

थाना मऊदरवाजा के निकट कमेटी के नगर अध्यक्ष पप्पू एमएस के निवास पर आयोजित बैठक में कारीगरों की घटती संख्या पर काफी चिंता व्यक्त की गयी| बैठक में कहा गया कि जरदोजी कारीगरों की घटती संख्या से कारोबार के हालत खराब हो रहे है| जिसके साथ यह तय हुआ की कारीगरों की नफरी अब प्रतिवर्ष अक्तूबर माह में 10 रूपये बढ़ा दी जायेगी|

इसके साथ ही साथ संगठन को मजबूत करने के लिये भी जोर दिया गया| इसके साथ ही एक 7 सदस्यी टीम भी तैयार की गयी| जिसमे मुजफ्फर हुसैन रहमानी, अतीक अहमद, रईस अहमद, मतीन खां, सकी अंसारी, बसीमुज्जमा खां के नाम तय किये गये | बंटी सरदार, पुन्नी शुक्ला, राकेश अग्रवाल, फिरोज अंसारी, जमील अहमद, हसीन अहमद, अतीक अहमद आदि रहे|