बूथ स्तर पर मनेगा अटल का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाये जाने की रणनीति बनायी है| जिसके चलते नगर के सभी बूथों पर केक काटा जायेगा|

नगर के सिकत्तर बाग स्थित एक विधालय में आयोजित बैठक के अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन आगामी 25 दिसम्बर को मनाये जाने की तैयारी पर चर्चा हुई |जिसमे जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि सभी पूर्व प्रधानमन्त्री अटल का जन्मदिन बूथों पर मनायेगे| उन्होने ने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष अपने बूथों पर टीम गठित कर अटल का जन्मदिन मनाये|

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हिमाशु गुप्ता ने की| सुधांशु दत्त द्विवेदी, भास्कर दत्त द्विवेदी, प्रबल त्रिपाठी,प्रभात मिश्रा, सरल त्रिवेदी, रामनरेश शुक्ला, पुत्तन मियाँ, श्याम जी पाठक संजीब गुप्ता, संजू शर्मा आदि रहे|