बिजली कर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:आरोपियों की गिरफ्तारी नही तो काम नही की मांग को लेकर चल रहे बिजली कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी चालू रहा| जंहा बिजली कर्मियों का गुस्सा साफ़ नजर आया |

विद्युत वितरण खंड भोलेपुर में बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति व् राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के आह्वान पर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन शुरू रहा| राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने अध्यक्ष विनोद कनौजिया ने कहा कि वह शुक्रवार को एसपी से मिले है| एसपी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने का भरोसा दिया है| उन्होंने कहा की यदि 48 घंटे के भीतर आरोपी जेल नही गये तो बिजली कर्मी बड़ा फैसला लेंगे|

इस दौरान एक 7 सदस्यीय एक कमेटी (संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया| जिसका अध्यक्ष विनोद कनौजिया,संरक्षक सुधीर कुमार गुप्ता को बनाया गया है| जिसका काम बिधुत कर्मियों के साथ कोई घटना होने पर उसका अधिकारियो से भेट कर निस्तारण कराने ककादिया गया था| इस दौरान विनोद कनौजिया, मायूस अली, सुजीत गिरी, राकेश कुमार, राघवराम पाण्डेय, अमित शर्मा, अवध प्रताप सिंह आदि दर्जनों ने धरना दिया|