विधुत चोरी पकड़ने गये कर्मी को ग्रामीणों ने पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बकायेदारो और कटिया चलाने वालो की तलाश में गये विधुत कर्मी को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया| विधुत कर्मी ने थाने में आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है| पुलिस ने मेडिकल के लिये घायल को भेज दिया|

विधुत कर्मी जितेन्द्र सिंह अपने साथी विश्वनाथ, बलराम व राजीव के साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला खैरबंद में विधुत चेकिंग करने के लिये गया था| जब वह गाँव के राजीव कुमार पुत्र रमेश चन्द्र के घर पंहुचे तो पता चला की उनके घर में अबैध रूप से दो केबल पड़ी है| जब विधुत से सम्बन्धित अभिलेख मांगे तो उन्होंने दिखाने से इंकार कर दिया|

इंकार करने पर जितेन्द्र अपने साथियों के साथ एक केबिल उतारने लगा| जितेन्द्र का आरोप है कि केबिल उतारते देख राजीव अपने साथी पासा पुत्र पप्पू, दीपेन्द्र पुत्र प्रदीप शाक्य, छोटा पुत्र पप्पू शाक्य, सुधीर शर्मा, गुड्डन, विनोद पुत्र चन्द्र बाबू व रविन्द्र पुत्र सोबरन सिंह के साथ 10-15 अज्ञात आ गये| उन्होंने विधुत कर्मी जितेन्द्र को जमकर गिराकर पीट दिया| उसके दस्ताबेज भी फाड़ दिये| वही सूत्रों की मानने तो अबैध बसूली को लेकर मारपीट की चर्चा है| घटना की जानकारी उसने एसडीओ शरद कुमार को दी| जिसके बाद जितेन्द्र को साथ लेकर एसडीओ थाने पंहुचे और जितेन्द्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार ने बताया की घायल जितेन्द्र को मेडिकल के लिये भेजा गया है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|