फायरिंग कर ग्रामीणों ने खदेड़े बदमाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) झोपड़ी में बंधे जानवरों को खोलने आये बदमाशों को ग्रामीणों ने फायरिंग कर खदेड़ दिया| रात भर ग्रामीण पहरा देते रहे|

थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में बीती रात लोडर पर सबार होकर आये बदमाशो ने गाँव के औशान सिंह,सुन्दरलाल व गुड्डू की भैस झोपड़ी में बंधी थी| देर रात लोडर पर सवार होकर आये बदमशो ने उसकी झोपड़ी में बंधी भैस खोलने का प्रयास किया तो ग्रामीण आहत सुनकर जाग गये| उन्होंने बदमाशों को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| फायरिंग करने से बदमाश मौके से फरार हो गये| सूत्रों की माने से डायल 100 की सह पर बदमाश सक्रिय है|

थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नही है|