चार खोखा तोड़कर हजारो का माल चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरों ने परचून के चार खोखे तोड़कर पुलिस की गस्त की पोल खोल दी| पुलिस चोरी की घटना को दो चौकी के बीच सीमा का विवाद भी फंसा रहा|

शहर कोतवाली क्षेत्र के टीला मसेनी में जानकी देवी पत्नी श्याम लाल निवासी टीला मसेनी, छोटी बिटिया पत्नी रामनिवास निवासी मसेनी, मनोज व देवेन्द्र दीक्षित निवासी चाँदपुर के खोखे है| जिसमे पानमसाला, बीडी सिगरेट आदि की बिक्री होती है| बीती रात चोरों ने चारो खोखे पीछे से तोड़कर उसमे रखी नकदी व सामान चोरी कर लिया|

सुबह तड़के जब छोटी बिटिया दुकान खोलने गयी तो चोरी की जानकारी हुई| उन्होंने अन्य को भी सूचना दी| मौके पर भीड़ लग गयी| बाद में सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज अंगद सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
सीमा विवाद में फंसा रहा मामला
मजे की बात यह है की चोरी होने बाद मौके पर पंहुची पुलिस जाँच पड़ताल में बहुत ही तेजी से जुट गयी| जाँच पड़ताल इस बात की नही की चोर्री आखिर किसने की| बल्कि पुलिस पूरा दिमाग इस पैमाने में लगा रही थी कि जिन दुकानों में चोरी हुई है वह आवास विकास चौकी में आती है या कादरी गेट में|
बाद में पुलिस ने आखिर नतीजा निकाल लिया| चोरी हुई चार दुकानों में तीन कादरी गेट में निकली और एक दुकान आवास विकास में| चौकी इंचार्ज अंगद सिंह ने बताया घटना संदिग्ध है| जाँच की जा रही है|