धरना देने को लेकर सपाइयों की सीएम से नोकझोंक

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देने से मना करने पर समाजवादी पार्टी के नेताओ का नगर मजिस्ट्रेट से तीखी नोकझोंक हो गयी| बाद में सपा नेताओ के तेबर आक्रामक देख प्रशासन बैकफुट पर आ गया|

सपा आला कमान के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जिला व नगर कमेटी जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देने पंहुची| यह देख मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन आ गये| उन्होंने सपा नेताओ से कहा की डीएम कार्यालय के कुछ दूर ही धरना स्थल बनाया गया है| वह वही धरना दे|

इस बात से सपा जिला महासचिव मंदीप यादव व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव आक्रोशित हो गये| उन्होंने कहा की वह किसी भी कीमत पर यंहा से नही हटेंगे| कुछ देर बाद ही सीओ शरद चन्द्र शर्मा, कोतवाल दधिबल तिवारी आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| सपा नेताओ ने उन्हें चेतावनी दी की चाहे तो लाठी चार्ज कर दे लेकिन वह धरना यदि देंगे| जब यह पार्टियों के लोग यंहा धरना देते है तो सपा को मना क्यों किया जा रहा है| सपा नेताओ को आक्रामक देख प्रशासन बैकफुट पर आ गया|