खतरे का आभास होने पर डायल करें 100 व 1090

POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) डीजीपी सुलखान सिंह के निर्देश पर नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पुलिस ने स्कूलो में छात्राओ को जागरूक कर उसकी सुरक्षा में पुलिस की भूमिका के विषय में जानकारी दी| साथ ही कहा की यदि कही भी खतरे का आभास हो तो तत्काल वीमेन पॉवर लाइन 1090 व डायल 100 को डायल कर पुलिस सुरक्षा ली जा सकती है|

चार दिसंबर से दस दिसंबर तक नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह के तहत ही थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने क्षेत्र के पुत्तुलाल गोमती देवी इंटर कालेज व मौकूलाल इंटर कालेज सिरौंज में जाकर छात्राओ को सुरक्षा के प्रति जानकारी दी| जिसमे उन्होंने बताया कि स्कूल आते समय या जाते समय कोई परेशानी हो तो पुलिस को सूचना दें। छेड़छाड़ की घटना हो तो चिल्लाकर लोगों को बुलाएं और सुनसान जगह अकेले न जाए। ग्रुप में अपनी सहेलियों के साथ जाएं। कोई घटना आपको दिखे तो पुलिस को खबर दें। बदमाशों से डरे नहीं और निडर होकर सामना करें।
उन्होंने कहा कि डायल 100 से पुलिस 10 मिनट में पंहुचेगी| वही वीमेन पॉवर लाइन 1090 पर भी शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही करा सकती है| वही थाने के दरोगा अभय सिंह ने लोगो को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिये जागरूक किया | इस संबंध में डीजीपी सुलखान सिंह का कहना है कि, नारी सुरक्षा सप्ताह मनाना पुलिस के लिए गर्व की बात है, क्योंकि मौजूदा वक्त में यूपी पुलिस की ओर से नारी सुरक्षा के लिए कई योजनाएं बनाई गई है, लेकिन इसकी जानकारी न होने के चलते अक्सर वह अपराध की शिकार हो जाती हैं। जबकि जागरूकता अभियान के तहत पूरे सूबे में छात्राओं को उनके अधिकार संबंधित जानाकरी दी जायेगी।
यहां करें शिकायत
फोन कॉल या साइबर क्राइम के लिए महिला हेल्पलाइन : 1090
छेड़खानी की घटनाओं के लिए : डॉयल 100