अराजकतत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदबाद) संबिधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने से आक्रोश फ़ैल गया| मौके पर कई बसपा नेता पंहुचे| उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया | पुलिस अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला में भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा बीते कई वर्षो से स्थापित है| सोमबार को किसी अराजक तत्व ने प्रतिमा को खंडित कर दिया| जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगो को हुई तो आक्रोश पनप गया| सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची| भीड़ को समझाकर शांत किया|

वही प्रतिमा तोड़ने की खबर पर बसपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम ने पुलिस को अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|