रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दर्जी की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बाइक से बाजार करने जा रहे दर्जी की रोडबेज की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

थाना क्षेत्र के नगला कलार निवासी 20 वर्षीय फूलसिंह हथियापुर में एक दुकान पर दर्जी का कार्य करता था| आगामी 13 जनवरी को उसके चचेरी बहन सहाना बेगम पुत्री चाँद मियां का विवाह होना है| वह घर की पुताई के लिये हथियापुर से कलई लेने जा रहा था| जब वह बरौन अस्पताल के निकट पंहुचा तो उसे रोडबेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया|

उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उसे डॉ० गौरव मिश्रा ने मृत घोषित कर दिया| सूचना मिलने पर उसके परिजन लोहिया अपस्ताल पंहुचे| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|