दमयंती सिंह का रोड शो में शक्तिप्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की नगर पालिका फर्रुखाबाद की प्रत्याशी दमयंती सिंह ने निकाय चुनाव में अपनी ताकत सड़क पर रैली निकाल कर दिखायी|
निकाय चुनाव के मतदान को केवल एक दिन शेष है| चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराने के लिये सपा प्रत्याशी ने पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, महानगर अध्यक्ष विजय यादव के साथ गुरुगाँव देवी मन्दिर से जुलूस निकाला| जिसमे जगह-जगह कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारेबाजी की और सपा के झंडे लहराये| दमयंती सिंह ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह वोट मांगे|

एक गाडी पर दमयन्ती सिंह ,विजय यादव, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, करन सिंह, दिलदार हुसैन, महेन्द्र कटियार सबार थे| कार्यकर्ता पक्का पुल, चौक, नेहरु रोड, घुमना बाजार, लाल दरवाजे तक पंहुचे| जंहा जुलुस में शामिल कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारेबाजी की| लाल दरवाजे से ही जुलुस समाप्त हो गया| मुन्ना यादव, सरदार तोषित प्रीत सिंह,सिक्की सिंह, विक्की सिंह, सन्नू गंगवार, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता,चुन्ने यादव, शिब्बू यादव, हरीश चन्द्र वर्मा, रिंकू अग्निहोत्री आदि रहे|