बंद पड़े तीन घरों के नकदी-जेबर साफ़

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात चोरो ने बंद पड़े तीन मकानों के ताले तोड़कर लाखो के नकदी व जेबर चोरी किये गये| जिससे स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है|

कस्बे के बुद्धपाल पुत्र रामसेवक बीते दो माह से गुजरात में निजी नौकरी कर रहे है| उसके घर में ताला पड़ा था| बीती रात चोरो ने दो कुंतल गेंहू व पीतल के वर्तन चोरी कर लिये| वही कस्बे के ही अनिल पुत्र अखिलेश के घर के कमरे की ईंटे निकाल कर अलमारी तोड़ी, और उसमे रखे दो जोड़ी झाले, 1 जोड़ी पायल, 1 मंगलसूत्र व एक हजार रूपये चोरी कर लिये| तीसरी घटना चोरो ने दिनेश पुत्र रामवरन के घर में घुस गये| दिनेश बीते तीन महीने से दिल्ली में नौकरी कर रहे है| उनके उन्हा से भी 1 जोड़ी झाले, 1 अंगूठी, 1 जोडी विछिया, दो कुंतल गेंहू व आटा आदि सामान चोरी कर लिया| सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस मौके पर नही पंहुची

विदित है की बीते लगभग एक माह पूर्व कस्बे में हुई सराफा दुकान में लाखो की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नही कर पायी|