जाति,पथ व भाषा के विभेदों से ऊपर उठे हिन्दू समाज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरु गोविन्द सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव पर्व के आयोजन पर सभी को जाति,पथ व भाषा के विभेदों से ऊपर उठकर संगठित करने का संकल्प लिया गया|
शहर के बद्री विशाल महाविधालय में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुगोविंद सिंह की 350 वीं जयंती पर नगर की शाखाओ के साथ ही साथ फर्रुखाबाद, कन्नौज व बिल्हौर से स्वयंसेवक पंहुचे| जिन्हें मुख्य वक्ता के रूप में पंहुच संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश राव ने, कानपुर प्रान्त प्रचारक संजय कुमार ने अपने वक्तव्य को रखा| और जाति,पथ व भाषा के विभेदों से ऊपर उठ संगठित रहने का संकल्प दिलाया|
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सुधांशु दत्त द्विवेदी, डॉ० प्रभात अवस्थी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, संजीव गुप्ता, दिलीप भरद्वाज, जिला घोष प्रमुख सर्वेश शुक्ला,रामानंद सह विभाग बौद्धिक प्रमुख, स्वदेश दुबे आदि रहे|