24 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा पिता का हत्यारा

0
105

फर्रुखाबाद: बीते दिन कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मदनापुर निवासी 76 वर्षीय शिवरतन सिंह की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र रामरहीश घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

[adrotate banner="3"]

महज 350 रुपये की खातिर अपने पिता को मौत की नींद सुलाने वाले और छोटे भाई नरेन्द्र को गोलियों से छलनी करने वाले आरोपी शातिर रामरहीश का पुलिस अभी सुराग नहीं लगा पायी। हालांकि एसपी सुभाष सिंह बघेल के कड़े रुख के बाद से पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपना विभागीय जाल बुना। देखना यह है कि रामरहीश आखिर कब जाल के शिकंजे में आयेगा। थानाध्यक्ष संजीव राठौर ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जायेगी।

[adrotate banner="2"]