खास खबर: बीजेपी की सूची तय,यह हो सकते है प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी की शनिवार शाम तक सूची जारी किये जाने की सम्भावना है| सभी की नजर अब सत्ताधारी बीजेपी पर टिकी है| विरोधी भी प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रहे है|

बीजेपी फर्रुखाबाद नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिये कायमगंज की पूर्व पालिका अध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल को प्रत्याशी बना सकती है| वही शमसाबाद नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता की माँ कृष्णा देवी का नाम अध्यक्ष पद के लिये घोषित हो सकता है| वही मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से ब्रजेश दुबे का नाम लगभग तय माना जा रहा है|

कमालगंज से मदन महेश्वरी की पुत्रबधू प्रीती महेश्वरी पनी वरुण महेश्वरी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है| कायमगंज नगर पंचायत से अमरसिंह उर्फ़ (कल्लू) का नाम भी तय माना जा रहा है| वही कंपिल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिये अभी विवेक शुक्ला व रामोतार दोनों के नाम पर संदेह बना है| यह प्रत्याशी अभी अधिकृत नही है| सभी सूत्रों की जानकारी पर है| सूची जारी होने पर ही अधिकृत माने जायेगे|