ट्रेक्टर वर्कशाप के मालिक को दिनदहाड़े गोली मारी

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद: बाइक से घर जा रहे ट्रेक्टर वर्क शॉप के मालिक को गोली मार दी |जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है|

शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी 36 वर्षीय अमित उर्फ़ सोनू दुबे पुत्र नरेश चन्द्र दुबे की पांचाल घाट रोड खानपुर के निकट ट्रेक्टर की वर्कशॉप है| वह शुक्रवार को अपनी बाइक से पांचाल घाट के दुर्वासा ऋषि के आश्रम गया था| जहां से वह बाइक से लौट रहा था| तभी खानपुर के निकट पीछे से ए नकाबपोश बाइक सबारो ने उसको गोली मार दी| गोली उसके पैर में लगी| आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये|

इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल अनूप निगम, दरोगा दिनेश भारती आदि मौके पर आ गये| उन्होंने घायल को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया है| प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी |