फर्रुखाबाद पालिका में निर्णायक साबित होंगी आधी आबादी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) नगर पालिका फर्रुखाबाद का चुनाव में इस बार महिला मतदाता निर्णायक साबित हो सकती है| क्योकि फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र की कुल आवादी की लगभग आधी के करीब महिला मतदाता है| वह इस चुनाव में निर्णयक भूमिका में होगी|

फर्रुखाबाद में कुल पालिका के 37 वार्ड है| जो 1911 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले है| जिनकी कुल आबादी दो लाख 76 हजार 581 है| जिसमे से पुरुष मतदाता की संख्या 145641 है| जिसके चलते महिला मतदाता की संख्या लगभग 130940 है| वही मुस्लिम कुल आबादी का 24.67 प्रतिशत, हिन्दू 74.23 प्रतिशत, मुस्लिम 24,67 प्रतिशत, क्रिश्चियन 0.59 प्रतिशत, सिख 0.15 प्रतिशत, बौद्ध 0.05 प्रतिशत, जैन धर्म के 0.09 प्रतिशत मतदाता वोट करेगा|

वही मुस्लिम समाज के लगभग 45 हजार मतदाता नगर पालिका के लिये मतदान करेंगे| प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित भी लगभग 40 हजार के आस-पास बताया गया है| यादव लगभग 7000 हजार है| शाक्य लगभग 12 हजार, दलित 30 हजार वही ठाकुर मतदाताओ की संख्या लगभग 20 हजार बतायी गयी है| कुल मिलाकर इस चुनाव में महिला मतदाताओ की संख्या को देखते हुये लगता है कि आगली चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक परिणाम देने की भूमिका में होगी|