जेसीबी से साफ की गंगा मइया की गोद

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: गंगा को साफ करने के संकल्प के साथ ब्राह्मण समाज सेवा समिति के माध्यम से गंगा सफाई अभियान चलाया गया| जिसमे गंगा के घाट पर पड़ी गंदगी को जेसीबी से साफ़ किया गया| साथ ही लोगो को गंदगी ना करने के लिये भी जागरूक किया|

संगठन के पदाधिकारी शहर क्षेत्र के दुर्वास ऋषि घाट पर पंहुचे| जंहा सभी पदाधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया| दीवाली पर पुरानी मूर्तियों को श्रद्धालु गंगा किनारे रख गये थे| उन्हें कार्यकर्ताओ ने बोरियो में भरकर जेसीबी से जमीन में दबा दी गयी| साथ ही कूड़े में आग लगाकर घाट को साफ किया गया| संघठन ने मांग कर कहा कि जिला प्रशासन को भी गंगा सफाई की तरफ ध्यान देना चाहिए |

समिति के प्रदेश प्रभारी आदित्य दीक्षित, संस्थापक नारायण दत्त द्विवेदी,जिलाध्यक्ष अतुल दीक्षित, अवनीश सारस्वत, अमन शुक्ला, संदीप दुबे, दीपू, अतुल, प्रदीप अवस्थी, प्रबीन शुक्ला, आर्यन दीक्षित आदि रहे|