कमालगंज से आप की प्रत्याशी बनी नसरीन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) नगर पालिका चुनाव के लिये आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उताराना शुरू कर दिये है| यह पहली पार्टी है जिसने सबसे पहले प्रत्याशी उतारे है |कस्बे से नसरीन को टिकट दिया गया है|

कमालगंज नगर पंचायत के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी शराफत खां की पत्नी नसरीन बेगम ने बीते दिनों ही आप में अपना अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया था| नसरीन वेगम को उम्मीदवार बनाने के लिये संगठन के काफी दिन मंथन किया | शुक्रवार को उनकी विधिवत प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा नगर निकाय चुनाव के प्रभारी गौतम कश्यप की| नसरीन ने बताया की उन्हें ख़ुशी है की आज वह राजनीति के माध्यम से जनता की सबा करने का अवसर मिला है|

उन्होंने साफ कहा कि उनका जीत के बाद प्रयास होगा की कमालगंज कस्बे का ऐतिहासिक विकास| वह अम जनता के दुःख दर्द में साथ है| उन्हें बेहद समर्थन मिल रहा है|