त्योहार पर भी जाम की झाम से घंटो जूझे लोग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद : शहर में कई जगह-जगह भाईदूज पर भीड़ उमड़ी तो सड़क पर पुलिस का ट्राफिक सिस्टम फेल हो गया| भीड़ के चलते कई बार जाम लगने से लोग हलकान हुए। भीड़ बढ़ने के बाद भी यातायात पुलिस दोपहर बाद तक राहत नही दे पायी| सेन्ट्रल जेल चौराहे पर हो पांच घंटे जाम बना रहा|
शनिवार को दिन में कई बार यातायात ठहर गया। सैकड़ों वाहन फंसे रहे। रिक्शे व ठेले वाले भी अटके थे। यहां तक कि पैदल भी उधर से लोग नहीं गुजर पा रहे थे। त्योहारों पर दुकानों को आगे तक फैलाकर लगाए जाने व उसके आगे ग्राहकों व दुकानदारों के वाहन पार्क होने से यह सड़क अपने सही स्वरूप में नहीं रही।

सेंट्रल जेल चौराहे पर बेबर रोड,आलू मंडी रोड, रखा रोड, पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया| खुद कोतवाल डीबी तिवारी जाम से मोर्चा लेने सेन्ट्रल जेल चौराहे पर फ़ोर्स के साथ पंहुचे| साथ ही सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार ने भी पसीना बहाया| लेकिन पूर्व में तैयारी दुरुस्त ना होने से सेन्ट्रल जेल चौराहे पर एम्बुलेंस व दमकल की गाड़ी काफी देर तक फंसी रही| बाद में म पुलिस कर्मियों ने उन्हें काफी मसक्कत के बाद निकाला|

वही ठंडी सड़क पर भी वाहनों की लम्बी कतार लगी रही| लाल दरवाजा भी जाम के हबाले रहा|