विवाहिता की चाकू मार हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) विवाहिता के पेट में संदिग्ध हालत में चाक़ू लगने से उसकी मौत हो गयी| मृतका के परिजनों ने दहेज के लिये चाकुओ से गोदकर हत्या का आरोप लगाया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी नगर सरैया निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी मिथुन नट को पेट में चाक़ू लगने के बाद सीएचसी में भर्ती किया गया| जंहा से उसे हालत नाजुक होने पर लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| 108 एम्बुलेंस के ईएमटी लालाराम ने सुबह 9:30 बजे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा डॉ० सर्वेश सिंह यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया|

घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर मृतका के पिता जगदीश निवासी शहर के मोहल्ला सलाबत खां व माँ शकुंतला अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पंहुची| जगदीश ने बेटी की हत्या दहेज के लिये करने का आरोप लगाया| ससुराल वाले मौके से फरार हो गये| मृतका के एक तीन वर्ष का पूर्व प्रांशु है| उसका पांच वर्ष पूर्व विवाह हुआ था|

थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर नही आयी है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|