Sunday, April 13, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSसुगंधित नगरी में दुष्कर्म के बाद महिला को गड्ढे में डालकर जिंदा...

सुगंधित नगरी में दुष्कर्म के बाद महिला को गड्ढे में डालकर जिंदा फूंका

कन्नौज:मौसमपुर मौरारा स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप ट्यूबवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में महिला को जिंदा फूंक दिया गया। शनिवार सुबह गड्ढे के पास से गुजरे ग्रामीणों को बदबू से घटना का पता चला। निर्मम ढंग से हत्या की सनसनीखेज वारदात की खबर से घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों को दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या करने का शक है। पुलिस भी जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक के साथ किसी अन्य स्थान पर वारदात के बाद शव यहां जलाया गया है। किसी करीबी के वारदात को अंजाम देने की आशंका है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका
कन्नौज सदर कोतवाली के मौसमपुर मौरारा निवासी अमर सिंह पुत्र पुत्तूलाल यादव के खेत में पुराना ट्यूबवेल का गड्ढा है। किसी ने गड्ढे में महिला को जिंदा फूंक दिया। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका है। शनिवार दोपहर खेत की तरफ गए लोगों को गड्ढे से कुछ जलने की बदबू लगी। झांक कर देखा तो होश उड़ गए। गड्ढे में महिला का शव पूरी तरह से राख में तब्दील नजर आया। सिर्फ एक पैर का कुछ हिस्सा बाकी था। उसमें बिछिया व नेल पेंट लगा होने से महिला के शादीशुदा होने की पुष्टि हुई। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष की आंकी गई है।

प्रभारी निरीक्षक समेत फोरेंसिक टीम व अफसर पहुंच गए। पुलिस ने खेत मालिक समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। आसपास गांवों में भी ग्रामीणों से पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments