सूची जारी: दो महिला नगर पंचायत अध्यक्ष बनना तय

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: काफी लम्बे इंतजार के बाद आखिर नगर पंचायतो का आरक्षण जारी कर दिया गया| जिसको लेकर कही ख़ुशी तो कही गम का माहौल हो गया है| कई की योजनाओ को पलीता लगा तो कई को नया रास्ता नजर आ गया| वही दो महिला नगर पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है|
नगर विकास अनुभाग लखनऊ से जारी नगर पंचायतो की आरक्षण सूची में जिले की चार नगर पंचायतो के लिये अभी आरक्षण जारी हुआ है| जिसके हिसाब से दो महिलाओ का नगर पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है| नगर पंचायत आरक्षण सूची में मोहम्मदाबाद, कंपिल, कमालगंज,शमसाबाद को शामिल किया गया है| जिसमे नगर पंचायत मोहम्मदाबाद अनारक्षित व कंपिल नगर पंचायत को अनारक्षित कर दिया गया है| वही कमालगंज व शमसाबाद नगर पंचायत को महिला के लिये आरक्षित किया गया है| जिससे शमसाबाद व कमालगंज में महिला नगर पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है|