डा.लोहिया के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को डा.राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई। सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।साथ ही साथ उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया|
शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में अध्यक्षता करते हुये पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि डा.लोहिया समाजवाद के पोषक थे। उनका जीवन गरीबों के हक की लड़ाई में बीता। पूर्व मंत्री ने कहा कि डॉ० लोहिया के नाम से एक पुस्तकालय बनाना चाहिए|
जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहा कि डॉ० लोहिया ने कभी मूल्यों से समझौता नहीं किया।लोहिया हमेशा गरीबों के अधिकार की बात करते थे।उनका जीवन संघर्ष भरा रहा उसके बाद भी उन्होंने पूरे विश्व में अपना नाम रोशन किया| जिला महासचिव समीर यादव ने कहा कि डॉ० लोहिया ने सिद्धांतों की लड़ाई लड़ी| पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह कटियार ने कहा कि हमे एक जुट होकर लोहिया के विचारो को जन-जन तक पंहुचाना होगा| इससे पूर्व सभी ने लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र आदि ने भी अपने विचार रखे|
युवा सपा नेता तोषित प्रीत सिंह,रामविलास राजपूत, चन्द्रेश राजपूत, रमानंद प्रजापति, विवेक यादव सुरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे|