विवादों के साये में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरा चुनाव सम्पन्न

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का दूसरा चुनाव में शुक्रवार को काफी विवादों के बाद आखिर सम्पन्न हो गया| जिसके पदाधिकारीयों को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया|

फ़तेहगढ़ स्थित सीएचसी पर आयोजित हुये मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के चुनाव में नीलम गौतम को अध्यक्ष, शशी प्रभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री साधना पाण्डेय, उप मंत्री कुमारी विजय सिंह, संप्रेक्षक रत्नेश कुमारी को चुना गया| इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आशा गौर, लखनऊ मंडल प्रभारी सूरज सिंह व चुनाव अधिकारी के रूप में संगठन प्रदेश मंत्री रमा यादव आदि रही|

वही मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ने सीएमओ को पत्र भेजकर कहा है की संघ का चुनाव कराया जा चुका है| जिसका अनुमोदन प्रांतीय महामंत्री के द्वारा हो चुका है | उन्होंने इस चुनावो को अबैध बताया है |