कुंडल नोचने व छेड़छाड़ करने में मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर नादी निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसके कुंडल नोच लेंने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
महिला ने पुलिस को बताया कि बीते 18 सितम्बर को अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी| तभी घर में गाँव का ही आरोपी शमशाद खां घुस गया| उसने चारपाई पर सो रही महिया को दबोच लिया| जिसके बाद उसने छेडछाड़ की| जब महिला ने अपने को बचाने के लिये शोर मचाया तो आरोपी उसके कुंडल नोचकर धमकी देता हुआ फरार हो गया| महिला का कहना है कि उसने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी कोई फरियाद नही सूनी और महिला को चलता कर दिया|
महिला ने पुलिस अधीक्षक से घटना की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शमशाद खां के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।