बौद्ध स्थलों के विकास को आया अरबों रूपये कहा गया

CRIME FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)पुलिस प्रशासन ने बौद्ध अनुयायियों को धम्म यात्रा व पूजा-अर्चना के लिए सुबह सवा दस बजे तक का समय दिया था। साढ़े दस बजे एक घंटे के लिए सनातन धर्मियों को पूजा का समय मिला। देश विदेश से आये बौद्ध भिक्षु व उपासको बे धम्मयात्रा में भाग लिया|

पूर्व मंत्री टी प्रसाद ने ने फीता काटकर भगवान बुद्ध की झांकी का शुभारम्भ किया| इसके बाद सभी नारे लगाते हुये स्तूप पर पंहुचे| जंहा परिक्रम करने के बाद सभी ने पूजा-अर्चना की| मुख्य अतिथि के रूप में आये भदंत आनन्द माहथैरो ने निर्देश पर भंते डॉ० धम्मपाल ए सभी भिक्षुओं को पूजा करायी | भदंत आनन्द ने कहा कि बुद्ध के स्थलो के विकास के लिये अरबो रूपये आ रहा है| लेकिन रूपये विकास में नही लग रहा है| उन्होंने नेताओ पर तीखा हमला बोला | कहा कि जब हम किसी शुभ काम को करते है तो नेता बुलाते है| जब तक नेता नही आता तब तक बुद्ध बंदना नही करते क्या नेता बुद्ध से बड़ा हो गया है|

सवा दस बजते ही प्रशासन के निर्देश पर बौद्ध भिक्षु व धम्मा लोको बुद्ध बिहार कमेटी के लोग परिसर से वापस लौट गए। एडीएम आरबी सोनकर व एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बौद्ध अनुयायियों से परिसर खाली कराने का आदेश दिया। सीओ कायमगंज नरेश चंद्र ने माइक पर घोषणा कर बौद्ध अनुयायियों को एक घंटे के लिए परिसर से बाहर जाने की अपील की। इसके बाद महंत बाबा बालक दास, बाबा रामसरन, अनमोल दीक्षित, शिवनंदन सिंह यादव व ठा. रामबरन सिंह को धार्मिक स्थल पर जाकर मां विसारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी गई। पूजन के बाद सनातनधर्मियों ने खीर प्रसाद वितरित किया।

दुनिया भर में माना जाता भगवान बुद्ध का संदेश
बीती देर शाम बौद्ध महोत्सव में पंहुचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश दुनिया भर में माना जाता है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान की बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुद्ध के संदेश से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार व जातिवाद मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। डा.नवल किशोर शाक्य आदि ने विचार व्यक्त किए। कर्मवीर शाक्य व अन्य लोगों ने श्रम मंत्री को सम्मानित भी किया। कथा वाचक भागीरथ बौद्ध ने बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। भिक्षु नागसेन, भंते धम्म कीर्ति, ब्रह्म रक्षित, शीलनंद, शीलरत्न, कमल ज्योति आदि मौजूद रहे। समारोह में रातभर संस्कृतिक कार्यक्रमों व भजनों की धूम मची रही।