खेरा में मरने वालो की संख्या चार हुई, ग्रामीणों का पलायन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम खेरा में बीमारी से मरने वालो की संख्या चार पंहुच गयी है| जिससे गाँव में भय व्याप्त जो गया है| डरे सहमे ग्रामीण पलायन करने लगे है| बुधवार को दो की और मौत होने की सूचना के बाद प्रशासनिक अफसर मौके पर पंहुचे और दिशा निर्देश देकर चले गये|

बुधवार को पांच दिन से बीमार चल रहे 65 वर्षीय मनोहर जाटव कानपुर में भर्ती थे| सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| वही 60 वर्षीय मालती पत्नी भारत सिंह खेरा में अपने भाई पदम सिंह के घर वर्षो से रही है| वह भी कई दिनों से बीमार चल रही थी| बुधवार को उन्होंने भी अंतिम सांस ली| पहले 21 वर्षीय अमन पुत्र उदयवीर कटियार की मौत हो गयी थी| उसके बाद भी विभाग ठीक से नही चेता तो 23 सितम्बर को इसी गाँव के पूर्व सैनिक शिवशंकर की भी मौत हो गयी थी|

जिससे अब मौतों की संख्या एक सप्ताह के भीतर चार हो गयी है| जिससे ग्रामीणों में दहशत फ़ैल रही है| गाँव के ही मेवाराम, विमलेश व सुभाष कटियार भय के कारण अपने घरो में ताला डालकर पलायन कर गये है| बुधवार को दो की और मौत होने की सूचना पर एसडीएम सदर अजीत सिंह व सीएमओ डॉ० उमा कान्त पाण्डेय, सचिव अनुराग वाजपेयी, लेखपाल अशोक त्रिपाठी आदि ने जाँच पड़ताल की|

एसडीएम सदर अजीत सिंह ने जेएनआई को बताया कि गाँव में जलभराव है| उसमे दवा का छिड़काब भी कराया जा रहा है| तालाब भी गंदा है| उसको साफ कराने के निर्देश बीडीओ को दिये गये है| साथ ही साथ मेडिकल टीम लगातार कैम्प करेगी| प्रशासन अपनी पूरी नजर बनाये हुये है|