जनरल स्टोर में नकब लगाकर सामान चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती रात जनरल स्टोर से नकब लगाकर सामान चोरी कर लिया गया| दोपहर बाद जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| दुकानदार ने पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी|

शहर कोतवाल के आवास विकास स्थित लोहिया तिराहे पर अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने रितेश महेश्वरी पुत्र चन्द्रकिशोर महेश्वरी की जनरल स्टोर की दुकान है| रितेश ने बताया कि रात लगभग 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे| उनका घर दुकान के सामने गली में है| सुबह पिता चन्द्रकिशोर ने दुकान का ताला खोला| लेकिन चोरी का पता नही चला| दोपहर 11 बजे दुकान का कर्मचारी कल्लू दुकान के पीछे बनी गोदाम में गया जंहा उसे दीवार में नकब लगा मिला| उसने नकब लगने की जानकारी दुकान मालिक रितेश सक्सेना को दी|

घटना की जानकारी रितेश ने पुलिस को दी| शहर कोतवाल अनूप निगम फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| रितेश ने पुलिस को बताया कि चोर एक बोरी धनिया, नमकीन का गत्ता, 4 गत्ता रिफ़ाइड, 3 गत्ता बिस्कुट के चोरी कर लिये गये| सामान की कीमत लगभग 35 हजार बतायी है| पुलिस को किसी करीबी पर ही शक है| प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तिराहे पर गस्त तेज करने के निर्देश दिये गये है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|