धूमधाम से निकलेगी भोलेबाबा कमेटी की 11 वीं शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: जय भोलेबाबा कमेटी नगमें में हर वर्ष भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती है| इस बाद भी भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण हो गयी है| शोभायात्रा बढ़पुर शीतला देवी मंदिर से निकलेगी|
21 सितम्बर को निकलने वाली शोभायात्रा के लिये कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी (भोले) ने बताया कि 11 वीं शोभायात्रा के साथ ही साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा| भंडारा गुरुगाँव देवी के काली मंदिर के निकट नवमी को आयोजित किया जायेगा| शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन स्वरूप निकाले जायेगे| जिसमे गणेश, राधा-कृष्ण, दुर्गा जी, सरस्वती, भारत माता, शिव परिवार की झांकियां शामिल की गयी है| शोभायात्रा बढ़पुर शीतला माता के मंदिर से शाम शुरू होकर लाल दरवाजे, चौक, पक्का पुल होते हुये गुरुगांव देवी मंदिर में समाप्त होगी | अमन गुप्ता, प्रिंश पाण्डेय, मोहित, राहुल सक्सेना, विक्रांत सक्सेना, सुभाष सक्सेना आदि व्यवस्था देख रहे है |