प्रधान के घर का ताला तोड़कर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के जिजौटा बुजुर्ग की प्रधान बबली पत्नी राजकुमार के घर ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को उनकी सास धनदेवी ने तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
धनदेवी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 19 सितम्बर को दोपहर वह अपने घर पर ताला लगाकर कायमगंज बाजार गयी थी | जंहा देर होने पर वह कायमगंज में रुक गयी | बुधवार को सुबह जब वह अपने घर लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था| अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा था| चोर प्रधानी के कागजात, सोने का हार, चार चूड़ी, दो अंगूठी, दो लाख 15 हजार रूपये चोरी किये गये|
महिला ने गाँव के ही तीन लोगो प् चोरी करने का आरोप लगाया है| प्रधान बबली का पति राज कुमार बीते 18 मई 2017 से हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद है| थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|