फालोअप: हरदोई के रिक्शा चालक की थी बंद मकान में मिली लाश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बीते 15 सितम्बर की रात बंद कमरे में एक सड़ी हुई लाश पुलिस को मिली थी| लेकिन पुलिस को उसके सम्बन्ध में कोई सुराग नजर नही आ रहा था| लेकिन मंगलवार को पुलिस के सामने अचानक पूरा मामला शीशे की तरह साफ़ हो गये| शव की शिनाख्त कपड़ो और बेल्ट से परिजनों ने कर ली| पुलिस को घटना स्थल से एक डायरी भी मिली है| जिससे आरोपियों की तलाश पुलिस के लिये रामबाण साबित होगी|

शहर कोतवाली के भोपतपट्टी में गोकरन नाथ के बंद पड़े मकान में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश सड़ी हालत में मिली थी| गोकरननाथ की बीते लगभग चार वर्ष पूर्व मौत हो गयी| घर में उसकी पत्नी कमला देवी अपने पुत्र दीपू लाल व रामगोपाल के साथ रहती थी | बड़ा पुत्र सूरज नई बस्ती मेंअपने परिवार के साथ रहता है है| दीपू व रामगोपाल सीएनजी रिक्शा चलाने का काम करते है| पुलिस अपनी जाँच कर रही थी| तभी बीते दिन हरदोई जनपद के मैकपुर पचदेवरा निवासी रिक्शा चालक प्रकाश पुत्र डौरु ने अज्ञात लाश मिलने का समाचार अख़बार में पढ़ा| वह वर्तमान में आईटीआई चौराहे पर रह रहा है | प्रकाश ने कोतवाली में पंहुचकर बताया कि उसका दोस्त 40 वर्षीय रामनन्दन पुत्र गंगाराम जाटव बीते 12 सितम्बर से लापता है| पुलिस ने उसको मृतक के कपड़े दिखाये| तो प्रकाश ने बेल्ट से उसकी शिनाख्त कर ली| उसने बताया कि रामनन्दन उसकी ही बेल्ट बीते कई दिनों ने बांधे था|

इसके बाद प्रकाश ने रामनन्दन के गाँव मोहनपुर हरपालपुर हरदोई में जाकर रामनन्दन की हत्या हो जाने की जानकारी दी| मंगलवार को रामनंदन के चाचा व् छोटे भाई रामकिशोर व बहनोई ब्रजपाल पुत्र कल्लू के साथ कोतवाली पंहुचे| उन्होंने कोतवाल से वार्ता की| पुलिस ने उन्हें कपड़े दिखाये| जिसके बाद पुलिस घटना एस्थल पर भी गयी| जंहा कमरे में पुलिस के हाथ एक डायरी लगी|

रिक्शा चालक प्रकाश ने पुलिस को बताया की रामनन्दन आईटीआई पर धनदेवी पत्नी हरीकिशन के मकान में किराये पर रहता था | बीते 12 सितम्बर को प्रकाश व रामनन्दन ने साथ ही साथ खाना खाया इसके बाद से वह गायब था| प्रकाश ने यह भी बताया कि रामगोपाल व रामनंदन दोनों एक दूसरे को जानते थे |रामनंदन भी रिक्शा चलाने का कार्य करता था| बीते डेढ़ वर्ष पूर्व रामगोपाल का रामनंदन से विवाद हुआ था|

शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि शिनाख्त हो गयी है| जाँच की जा रही है|