शौच गयी छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी छात्रा से शौच के दौरान एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित 16 बर्षीय छात्रा स्कूल से आने के बाद शौच के लिए खेतों में गयी। वह कक्षा 9 की छात्रा है| वहाँ बाजरे के खेत मे पहले से घात लगाए बैठे राजपाल पुत्र मुंशीलाल शाक्य ने छात्रा को दवोच लिया। छात्रा के बचने के प्रयास में कपड़े फट गए। छात्रा ने बताया कि राजपाल कई बार महिलाओं को बुरी नियति से पकड़ चुका है। एक बार पिटाई भी हुई है।मेरे घर के सामने ही रहता है। छात्रा की माँ ने डायल 100 पर फ़ोन किया| जिसके बाद मौके पर डायल 100 पंहुची। दरोगा ब्रजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी भाग गया था। पुलिस को तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।