संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी भाषा को मिले सम्मान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद : गुरुवार को हिंदी दिवस कर जिले में विभिन्य जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसमे हिंदी को मान और सम्मान दिलाने के लिये अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये| जिसमे मुख्य रूप से साहित्कारो ने हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ में सम्मान दिये जाने पर बल दिया|

शहर के बद्री विशाल महाविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डा. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी ने जो भी विकास किया है उसमे क्षेत्रीय भाषा का योगदान है | हम सभी को को स्थानीय स्तर पर हिंदी के सम्मान का भाव रखना होगा| वर्तमान समय में बच्चो को केबल अंग्रेजी ही नही बल्कि हिंदी भाषा को भी आगे बढाये| हमारी भाषा ही हमें संस्कारवान बना सकती है।

विभागाध्यक्ष डा. शोभारानी श्रीवास्तव ने कहा कि अनुवाद की समस्या का निदान तब सम्भव होगा जब संयुत राष्ट्र संघ में हिंदी को सम्मान मिले| वही मातृभाषा (हिंदी) को आर्थिक बल भी मिल सकेगा। प्राचार्य डा. शरदचंद्र मिश्र, डा. अमरनाथ तिवारी, डा. सीडी यादव ने भी विचार रखे। निबंध व पोस्टर में छात्रा रंजना सिंह चौहान प्रथम, सुधि मिश्रा द्वितीय व शिवांगी तृतीय रहीं।

¨