लाखो के नकदी जेबर के साथ चोरी किये बेटी की शादी के सपने

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरो ने एक बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस में हड़कम्प मचा दिया| उन्होंने दो घरो के ताले तोड़े और एक घर से बड़ी मात्रा में नकदी और जेबर व दूसरे घर से हजारो की नकदी चोरी कर ली| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर क्रासिंग के निकट अरुण राजपूत पुत्र दीनदयाल राजपूत के घर लाखो की चोरी को अंजाम दिया| अरुण ने बताया की वह कोल्ड में पल्लेदारी का कार्य करता है| बीती रात वह अपनी माँ सरोजनी, बहन अंजली व पत्नी अंजली देवी के साथ दो वर्षीय पुत्री काव्या छत के ऊपरी मंजिल पर सो रही थी| सुबह जब अरुण की बहन अंजली सो कर उठी तो उसने नीचे कमरे का दरवाजा खुला देखा| ताला टूटा पड़ा था| उसने घटना की सूचना भाई अरुण को दी |अरुण ने आकर देखा तो पता चला की सामान बिखरा पड़ा है| चोर अलमारी व बक्से में रखे 5 लख रूपये, हार, 2 चूड़ी, टीका, नथ, कमर बंद, पायल, झुमकी आदि जेबरात चोरी कर ले गये |

अरुण ने बताया कि बीते लगभग 9 महीने पहले उसने अपनी बहन के विवाह के लिये सवा बीघा खेत पांच लाख रूपये में बेंचा था| वही रुपया उसके घर में रखा था| बहन अंजली का विवाह परिजन जल्द करने की तैयारी में थे| लेकिन चोरो ने नकदी चोरी करके उसके अरमानो पर पानी फेर दिया| घटना की सूचना पर सबसे पहले एसएसआई श्रीकांत यादव पंहुचे| उन्होंने सम्बन्धित चौकी इंचार्ज के समय पर ना आने पर नाराजगी व्यक्त की| कुछ देर बाद सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा भी मौके पर आ गये| उन्होंने अरुण राजपूत से बात कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया| वही श्याम नगर मोहल्ले में ही रेलवे क्रासिंग के निकट लालू भारद्वाज का मकान है| वह उस मकान में नही रहते| बीती रात चोरो ने उनके घरो के ताले तोड़ने का प्रयास किया| उनकी पत्नी आशा ने बताया की उन्हें मकान निर्माण के लिये 60 हजार रूपये रखे थे| उन्हें कमरे का तोला तोड़कर चोर ले गये|

सीओ सिटी ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|