जेबर साफ़ करने की कहकर किये साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी पूजा पत्नी हरवेन्द्र के जेबरात साफ़ करने की कहकर शातिर जेबरात लेकर रफूचक्कर हो गये| महिला ने थाने में तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है |

पूजा ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि दो पल्सर सबार उसके गाँव दहेलिया में आये| उन्होंने कहा की उजाला नील का प्रचार करने आये है| इस नील से कपड़े के साथ ही साथ गहने भी साफ हो जायेगे| पूजा उनकी बातो में आ गयी | उसने चांदी,तांबा, पीतल की सभी चीजो को साफ करने का दावा किया | पूजा ने अपने कान के कुंडल, कान के टोप्स, एक अंगूठी साफ करने को दी| आरोपियो एक टिफिन के भीतर हल्दी पानी डालकर गैस पर रख दिया| उन्होंने कहा की 10 मिनट के बाद देखना साफ हो जायेगे|

वह मौके से रफूचक्कर हो गये| पूजा ने जब टिफिन देखा तो पता चला की उसमें से जेबर हकीकत में साफ हो गये थे| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच में जुटी है|