आर्मी सूबेदार की पत्नी के नकदी-जेबर लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू आवास विकास कालोनी निवासी गीता पत्नी अशोक अग्निहोत्री के नकदी-जेबर बदमाशो ने लूट लिये और उसे बेहोश कर रफूचक्कर हो गये| जिसके बाद पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

जनपद के किरतियापुर हरपालपुर हरदोई की मूल निवासी आर्मी में सूबेदार अशोक अग्निहोत्री बीते कई वर्षो से आवास विकास में मकान बनाकर रह रहे है| वर्तमान में उनकी तैनाती जालन्धर है| गुरुवार को उनकी पत्नी गीता अपने रिश्तेदार से सेन्ट्रल जेल में मुलाकात करने जा रही थी | जब वह बढ़पुर के निकट से गुजर रही थी तभी पीछे से आये बाइक सबारो ने उसके सिर में किसी बजनदार वस्तु से प्रहार किया| जिससे वह बेहोश हो गयी| बदमाश उसके जेबरात के साथ ही साथ नकदी भी लूट ले गये|

गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी |