भतीजी को जिन्दा जलाने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी आरोपी गोपाल पुत्र रामनिवास शर्मा ने अपनी विवाहिता भतीजी को जिंदा जलाने का प्रयास किया| जिससे वह गम्भीर झुलस गयी| आरोपी मौके से फरार हो गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर आरोपी की तलाश कर रही है|

घायल विवाहिता रामा देवी पत्नी आशीष की माँ रानी पत्नी मुकेश शर्मा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह बीते 5 माह पूर्व ही बनार जैथरा एटा से किया था| बीते रक्षाबंधन को ही वह मायके आयी थी| रानी ने बताया कि उसके पति पांच पांच भाई थे| जिसमे से गोपाल शराबी है| वह अपने हिस्से की भूमि बेंच चुका है| अब के छोटे से कमरे के पांचवे हिस्से को भी वह बेचना चाहता है| इसी के विवाद में गोपाल ने बुधवार को दोपहर बाद नशे में अपनी शर्ट पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। और आग लगते ही शर्ट उतारकर रामा देवी के ऊपर फेंक दी। जिससे जिससे हाथ , गर्दन, आदि जगहों पर झुलस गई। उसके बाद चाचा गोपाल भाग गया।
घटना के सम्बन्ध में आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गयी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| लेकिन आरोपी हाथ नही आया| थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|