प्रभारी मंत्री बोले डीएम रिपोर्ट की होगी जाँच, काम पर लौटे चिकित्सक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में 49 बच्चो की मौत में मामले में जानकारी करने पंहुचे जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने जिलाधिकारी की जाँच रिपोर्ट को ही संदिग्ध कह दिया| उन्होंने कहा की जिलाधिकारी ने जो रिपोर्ट बनाकर भेजी है वह सही नही है| उसकी भी जाँच करायी जायेगी| जो दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जायेगी|

जिले में आये प्रभारी मंत्री पहले निरीक्षण भवन फ़तेहगढ़ पंहुचे जंहा उन्होंने बंद कमरे मे प्रभारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर पूरा मामला जाना| उसके बाद वह अपने अमले के साथ लोहिया अपस्ताल पंहुचे उन्होंने महिला सीएमएस के कक्ष में बैठकर भी वार्ता की| इसके बाद वह लोहिया अस्पताल के एनसीयूवार्ड में पंहुचे और भर्ती बच्चो के हालचाल लिये| इसके बाद वह प्रसब कक्ष में गये और मौके पर मौजूद अस्पताल की महिला कर्मियों ने वार्ता की| प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो रिपोर्ट जिलाधिकारी ने भेजी| दो या तीन दिन में उसकी जाँच पूरी कर ली जायेगी| इसके बाद दोषी पर कार्यवाही होगी| मामले की मेडिकल व प्रशासनिक जाँच दोनों होगी| मंगलवार को लखनऊ से एक मेडिकल टीम आयेगी| वह भी जाँच करेगी| उन्होंने कहा की डाक्टरों से बात हो गयी है| उन्होंने फ़िलहाल हड़ताल खत्म कर दी है|

वही प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नेता डॉ० अजय कुमार ने बताया कि उनकी आला अफसरों से व मंत्री से बात हो गयी है| दो दिन तन काम जारी रहेगा| यदि उनकी मांगो को नही माना गया तो 7 सितम्बर को वह पुन: आन्दोलन करेगे | मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,नागेन्द्र सिंह राठौर, चेयरमैंन विजय गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विमल कटियार आदि मौजूद रहे|