प्रतिमा विसर्जन यात्रा में सिपाहियों से मारपीट

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)गणेश विसर्जन शोभायात्रा में शामिल तीन बाइक सबार युवकों को रोकने पर उन्होंने मौके पर मौजूद दरोगा व सिपाहियों के साथ मारपीट कर दी| मारपीट के बाद युवक पुलिस के चंगुल से फरार हो गये|

गणेश प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा ट्रांसपोर्ट चौराहे की ओर से गुजर रही थी| तभी पुलिस कर्मियों ने उन्हें भीड़ की तरफ बाइक ले,जाने से मना किया तो वह पुलिस से उलझ गये| विवाद बढने पर प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने उन्हें कोतवाली ले जाने के निर्देश दिये| निर्देश मिलते ही सिपाही उन्हें लेकर कोतवाली के लिये चले| लेकिन कुछ दूर जाते ही दोनों में हाथापाई होने लगी| एक दारोगा ने हस्तक्षेप किया तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया और भाग गये। वही कुछ पुलिस कर्मी दूर खड़े होकर यह नजारा देखते रहे|

प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के विषय में जानकारी नही है| जाँच-पड़ताल के बाद कार्यवाही करेगे|