खुद मदद के इंतजार में यूपी डायल 100

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना मेरापुर क्षेत्र में जनता को तत्काल मदद मुहैया कराने वाली अपराधियों पर शिकंजा कसने वाली डायल 100 को खुद मदद का इंतजार है| थाना क्षेत्र को दी गयी दो डायल 100 में से एक पिछले 15 दिनों से खराब खड़ी है| अभी तक उसे दुरुस्त नही कराया जा सका है|

यूपी डायल 100 की गाड़ी संख्या 2668 जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 32 DG 2668 है| बीते 15 दिनों से चारो टायर खराब होने से खराब खड़ी है| चालक ने पिछले पहिये में जेक भी लगा दी है| सही हालत में यह गाड़ी अचरा चौकी के निकट खड़ी होकर अपराध में लगाम लगाने में अपना योगदान देती थी| विभाग की अनदेखी उसके ऊपर भारी है| अब केवल एक ही डायल 100 गाड़ी 2667 हबाले पूरा थाना क्षेत्र है|

थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| डायल 100 के प्रभारी अजीत सिंह ने जेएनआई को बताया कि गाड़ी के टायर खराब है| उससे सम्बन्धित कम्पनी के इंजीनियर से बात हो गयी है| इंजीनियर आने वाले वाले है| वह टायर चेक कर रिपोर्ट देंगे उसके बाद नये टायर डाले जायेगे| जल्द उसे सुचारू रूप से कराने का प्रयास किया जा रहा है|