दिन दहाड़े पूर्व सैनिक से मारपीट कर फायर झोंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के अम्बेडकर कालोनी निवासी पूर्व सैनिक विनोद कुमार पर कुछ दबंगो ने मारपीट कर फायरिग कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|

पुलिस को दी गयी तहरीर में विनोद कुमार ने बताया की वह गैसिंगपुर गैस प्लाट में गार्ड की नौकरी करता है| दोपहर बाद वह घर जाने के लिये निकाल तभी राठौर ट्रांसपोर्ट के चालक प्रमेन्द्र शर्मा भी प्लांट से निकले उनके साथ दो अज्ञात व्यक्ति और भी थे| जब विनोद व उसका साथी सतीश चन्द्र पुत्र राधाकिशन निवासी ग्रानगंज मेंन रोड भट्टे के पास पंहुचे तो प्रमेन्द्र ने अपन साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी| शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गये| तभी प्रमेन्द्र ने तमंचे से फायरिंग कर दी| भीड़ अधिक देख वह लोग मौके से फरार हो गये| विनोद का कहना है की उन्हें पता ही नही की आरोपी ने घटना क्यों की |

घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है|