कांबड यात्रा में उमड़ी शिव भक्तो की भीड़

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर में मुख्य मार्गो पर निकाली काबड यात्रा में श्रद्धा का सैलाब सड़को पर उमड़ा | बम-बम भोले के जयकारो के बीच गुजरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया|
यात्रा का नेतृत्व कर रहे नदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी के साथ श्रधालुओ ने शहर के पांचाल घाट दुर्वासा ऋषि आश्रम से गंगा जल भरकर यात्रा का श्रीगणेश किया| इसके बाद डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये| यात्रा पांचाल घाट चौराहा, चाँदपुर, खानपुर,कादरी गेट, लाल दरवाजा, घुमना, नेहरु रोड़, चौक, रेलवे रोड, होती हुई पांडेश्वर नाथ मंदिर पंहुची| जंहा शिव के जलाभिषेक के बाद यात्रा समाप्त हुई|

यात्रा का जगह-जगह स्वागत के साथ ही साथ पुष्प वर्षा भी हुई|चौक पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया| वही अन्य कई संगठनो ने भी यात्रा का भव्य स्वागत किया| यात्रा में लगभग 151 काबड शामिल की गयी थी| विशाल दुबे, विमलेश मिश्रा, नवल यादव, अंकित तिवारी, सौरभ शाक्य, आयुष गुप्ता, सौरभ दीक्षित, शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता, विजय अग्रवाल, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे| सुरक्षा व्यवस्था के लिये शहर कोतवाल अनूप निगम ने खुद कमान सम्भाली और यात्रा के आगे-आगे पुलिस फ़ोर्स के साथ रहे |