स्कूल चलो अभियान रैली में डीएम ने भी की कदमताल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: परिषदीय विधालयों में छात्र-संख्या बढ़ाने और लोगो को शिक्षा के प्रतिजागरूक करने के लिये जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपदीय स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| इसके साथं वह खुद अफसरों के साथ रैली में पैदल चले|

फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी मैदान पंहुचे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया| रैली में स्कूली बच्चे नारे लगा रहे थे| पापा सुन लो विनय हमारी, पढने की है उम्र हमारी, हम बच्चो का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है, पढेगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनायेगे आदि नारे भी लगाये| रैली फ़तेहगढ़ के मुख्य मार्गो से निकली| रैली को ठीक से निकालने के लिये सड़क पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गयी थी |

जिलाधिकारी व सीडीओ के साथ ही साथ बीएसए संदीप चौधरी व अन्य खंड शिक्षा अधिकारी भी रैली में पैदल चले और छात्राओं का हौसला बढ़ाया| जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार और शासन शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये काफी प्रयास कर रहे है|इस लिये हम सभी को शासन का सहयोग करना चाहिए| सुमित वर्मा, प्रदीप यादव, संजीब कटियार आदि मौजूद रहे|